Saturday, April 27, 2024
उत्तराखंडदेहरादूननैनीतालपिथौरागढ़पौड़ी गढ़वालमौसमराज्यस्पेशल

एक नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना, मैदानी क्षेत्रों में धुंध के आसार

मानसून के चले जाने के बाद से उत्तराखंड मौसम में बदलाव आया है। मौसम विज्ञानी बिक्रम सिंह ने बताया कि हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिम होने की वजह से तापमान में कमी देखने को मिली है। अगले दो से तीन दिन तापमान में बहुत अधिक बदलाव की संभावना है। उत्तराखंड में आने वाले चार दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में दोपहर को हल्के बादल छाये रहे, लेकिन दोपहर बाद एक बार फिर मौसम साफ हो गया। पहाड़ी जनपद चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी और उत्तरकाशी जनपदों में दिनभर धूप खिली रही। एक नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना बनी हुई है। उधर, कुमाऊं मंडल में भी उच्च क्षेत्रों को छोड़कर धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि एक नवंबर तक प्रदेश  में वर्षा होने की संभावना नहीं है। जबकि कुछ मैदानी क्षेत्रों में धुंध और हल्का कोहरा सुबह के समय पड़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *