Sunday, April 28, 2024
राष्ट्रीय

साल का अंतिम सूर्य ग्रहण आज, आंशिक होगा सूर्य ग्रहण, चारों धामों के कपाट बंद

आज कार्तिक अमावस्या के मौके पर साल का अंतिम खंडग्रास यानी आंशिक सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। भारत में सूर्य ग्रहण की अवधि दोपहर 4.15 से 6.15 बजे तक रहेगी। यानी इस दौरान सूर्य ग्रहण देखा जा सकता है। इस सूर्य ग्रहण को भारत के अधिकांश शहरों में देखा जा सकता है। ग्रहण का सूतक आज सूर्य उदय से पहले रात 2.30 बजे से शुरू हो चुका है। इसके चलते जगह-जगह मंदिरों के कपाट बंद कर दिये गये हैं। आज लगने वाले सूर्य ग्रहण के कारण चारधाम के कपाट भी बंद कर दिये गये हैं। सुबह चार बज कर 26 मिनट पर कपाट बंद किये जा चुके हैं और शाम साढ़े पांच बजे बाद कपाट खोलें जाएंगे। 12 घंटे पहले सूतक आरंभ होने के चलते बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के अलावा अन्य छोटे-बड़े मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिये गये हैं। शाम को पांच बजकर 32 मिनट तक ग्रहण काल रहेगा, जिसके बाद ही मंदिरों के कपाट खुलेंगे। देहरादून में शाम 4 बजकर 26 मिनट से 5 बजकर 36 मिनट तक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।
चलिये अब आपको बतातें हैं ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सूर्य ग्रहण के दौरान किन बातों का विशेष ध्यान रखा जाता है-
आज सूर्य अस्त होने के बाद स्नान किया जाएगा और इसके बाद ही सांय काल की संध्या और जप किया जाएगा। सूर्य ग्रहण के दौरान पका अन्न और कटी हुई सब्जी ग्रहण काल में दूषित मानी जाती है। ग्रहण की समाप्ति पर गर्म पानी से स्नान नहीं किया जाता। मगर कोई रोगी, गर्भवती स्त्री, विद्यार्थियों के लिए ये नियम नहीं होगा। ग्रहण काल में सोना, खाना-पीना, तेल लगाना निषिद्ध माना जाता हैं। नाखून भी नहीं काटे जाते हैं। सूर्य ग्रहण पर पवित्र नदियों में स्नान, दान और तर्पण का विशेष महत्व होता है। यही कारण है कि आज हरिद्वार में लाखों की संख्या में लोग गंगा स्नान के लिये पहुुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *