Tuesday, April 16, 2024
उत्तराखंडराज्यराष्ट्रीयस्पेशल

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, इन बातों का रखें खास ध्यान

साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर, दिन मंगलवार को है। आपको बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक आमवस्या तिथि पर सूर्य ग्रहण का सूतक लगेगा। ग्रहण हमेशा पूर्णिमा या अमावस्या पर लगता है। इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए। ग्रहण काल में खाना-पीने के लिए भी मना किया जाता है। इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान गर्भवती महिलाओं को रखना चाहिए। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से नहीं निकलना चाहिए। देवी-देवताओं की मूर्ति के साथ ही तुलसी, पीपल और पेड़-पौधों को छूना भी मना है। पुराणों के मुताबिक ऐसा माना जाता है कि ग्रहण काल में मनुष्य जितना अधिक अन्न खाता है, उसे उतने ही वर्षों तक नरक की यातनाएं भोगनी पड़ती हैं। ग्रहण में भोजन करने से पहले खाने-पीने के सामान में तुलसी के पत्ते रखने चाहिए। ईश्वर का ध्यान करना चाहिए और गुरु के नाम का उच्चारण करना चाहिए। वहीं, ग्रहण खत्म होने पर घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।

भारत में सूर्य ग्रहण शाम 4 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 15 मिनट पर खत्म होगा। ग्रहण लगने के 12 घंटे पहले से सूतक काल प्रभावी हो गया है। इसलिए इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। यानि कि सुबह 4 बजे से सभी मंदिरों में कपाट बंद हो चुकें हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक सूर्य पर ग्रहण राहु-केतु के कारण लगता है। वहीं इसके वैज्ञानिक कारण की बात करें तो सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूरज के बीच आ जाता है। आपको बता दें कि इस बार सूर्य ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *