नहीं रहे उत्तराखंड के भाजपा नेता और राज्यमंत्री ज्ञान सिंह नेगी
उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री रहे ज्ञान सिंह नेगी का आज तड़के पांच बजे आशुतोष नगर ऋषिकेश में निधन हो गया वो 75 साल के थे और टिहरी जिले के बेरणी के मूल निवासी थे।
उत्तराखंड सरकार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष दायित्व धारी ज्ञान सिंह नेगी आपातकाल के दौरान 18 माह जेल में रहे। वह लंबे समय तक विद्या भारती,जनसंघ, आरएसएस से भी जुड़े रहे। भाजपा में भी प्रदेश महामंत्री, अनुशासन समिति के अध्यक्ष से लेकर कई महत्वपूर्ण पदों पर इनकी ज़िम्मेदारी लोग आज याद कर रहे हैं ज्ञान सिंह नेगी के निधन पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता एवं उनकी सरकार में दर्जाधारी राज्यमंत्री ज्ञान सिंह नेगी के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दुःख हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करें।
आपको बता दें कि ऋषिकेश के नेहरू मार्ग ऋषि लोक कॉलोनी स्थित आवास में मंगलवार की सुबह नेगी जी की तबीयत बिगड़ी। उसके बाद उन्हें हिमालयन हॉस्पिटल जॉली ग्रांट ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। तब से वह घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। बीती एक सितंबर को उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।