Monday, May 6, 2024
राष्ट्रीयस्पेशल

कौन है भूपेन हजारिका, गूगल डूडल ने दी श्रद्धांजलि, गृह मंत्री अमित शाह ने भी किया याद

आज गूगल डूडल फिर से कुछ अलग दिख रहा होगा। दरअसल सर्च इंजन गूगल आज यानि 8 सितंबर को भारत के मशहूर संगीतकार डॉ. भूपेन हजारिका की 96वीं जयंती मना रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये उन्हें श्रद्धांजलि दी है। गृह मंत्री ने लिखा है कि ” भारत रत्न डॉ भूपेन हजारिका जी, एक असाधारण आवाज के साथ एक अद्भुत संगीतकार, उनकी जयंती पर उन्हें नमन करता हूं। अपने बहुमुखी और मंत्रमुग्ध करने वाले गीतों के साथ, उन्होंने भारतीय संगीत और असमिया लोक संस्कृति को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाया। संगीत और कला की दुनिया में उनका योगदान सराहनीय है। ”

गूगल डूडल में भी डॉ भूपेन हजारिका हारमोनियम बजाते हुए दिख रहे है। इस डूडल को मुंबई की गेस्ट आर्टिस्ट रुतुजा माली ने बनाया है। भूपेन हजारिका एक मशहूर संगीतकार, असमी-भारतीय गायक, कवि, फिल्म निर्माता और गीतकार थे। उन्होंने अपने छह दशक के करियर में सैकड़ों फिल्मों में संगीत दिया है। भूपेन हजारिका को संगीत और संस्कृति में उनके योगदान के लिए याद किया जाता है। उन्हें अपने सफर के दौरान कई पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है। जिनमे संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, दादा साहब फाल्के पुरस्कार, पद्म श्री और पद्म भूषण भी शामिल है। 1976 में, उन्हें चमेली मेमसाब के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। 1977 में उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया। 1979 में, उन्होंने जनजातीय कल्याण और सिनेमा के माध्यम से जनजातीय संस्कृति के उत्थान की दिशा में उनके योगदान के लिए अरुणाचल प्रदेश सरकार का स्वर्ण पदक जीता थे। भूपेन हजारिका की मृत्यु 5 नवंबर 2011 में हुई थे और साल 2019 में, उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *