Home राष्ट्रीय कौन है भूपेन हजारिका, गूगल डूडल ने दी श्रद्धांजलि, गृह मंत्री अमित...

कौन है भूपेन हजारिका, गूगल डूडल ने दी श्रद्धांजलि, गृह मंत्री अमित शाह ने भी किया याद

आज गूगल डूडल फिर से कुछ अलग दिख रहा होगा। दरअसल सर्च इंजन गूगल आज यानि 8 सितंबर को भारत के मशहूर संगीतकार डॉ. भूपेन हजारिका की 96वीं जयंती मना रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये उन्हें श्रद्धांजलि दी है। गृह मंत्री ने लिखा है कि ” भारत रत्न डॉ भूपेन हजारिका जी, एक असाधारण आवाज के साथ एक अद्भुत संगीतकार, उनकी जयंती पर उन्हें नमन करता हूं। अपने बहुमुखी और मंत्रमुग्ध करने वाले गीतों के साथ, उन्होंने भारतीय संगीत और असमिया लोक संस्कृति को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाया। संगीत और कला की दुनिया में उनका योगदान सराहनीय है। ”

गूगल डूडल में भी डॉ भूपेन हजारिका हारमोनियम बजाते हुए दिख रहे है। इस डूडल को मुंबई की गेस्ट आर्टिस्ट रुतुजा माली ने बनाया है। भूपेन हजारिका एक मशहूर संगीतकार, असमी-भारतीय गायक, कवि, फिल्म निर्माता और गीतकार थे। उन्होंने अपने छह दशक के करियर में सैकड़ों फिल्मों में संगीत दिया है। भूपेन हजारिका को संगीत और संस्कृति में उनके योगदान के लिए याद किया जाता है। उन्हें अपने सफर के दौरान कई पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है। जिनमे संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, दादा साहब फाल्के पुरस्कार, पद्म श्री और पद्म भूषण भी शामिल है। 1976 में, उन्हें चमेली मेमसाब के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। 1977 में उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया। 1979 में, उन्होंने जनजातीय कल्याण और सिनेमा के माध्यम से जनजातीय संस्कृति के उत्थान की दिशा में उनके योगदान के लिए अरुणाचल प्रदेश सरकार का स्वर्ण पदक जीता थे। भूपेन हजारिका की मृत्यु 5 नवंबर 2011 में हुई थे और साल 2019 में, उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दिल्ली:रात में गद्दे पर मॉर्टिन जलाने से लगी आग, एक ही परिवार के  सोए हुए6 लोगों की मौत

दिल्ली- यदि आप भी गर्मियों के दौरान मच्छरों को भगाने के लिए कॉइल्स का इस्तेमाल करते हैं, तो कॉइल जलाते समय सावधानी बरतने की...

नई आबकारी नीति पर राज्य सरकार को राहत, हाईकोर्ट ने सरकार के प्रस्ताव पर लगाई मुहर

हाई कोर्ट ने प्रदेश की आबकारी नीति के मामले में राज्य सरकार के नए प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। नए प्रस्ताव के अंतर्गत...

शुरू हो रही है दुनिया की सबसे बड़ी प्रीमियर लीग, चेन्नई और गुजरात के बीच पहला मुकाबला आज

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल को इंडिया में किसी त्योहार से कम नहीं माना जाता। आईपीएल टी20 लीग जैसी धूम शायद ही किसी दूसरे...

ओपन टू ऑल होगी विधानसभा भर्ती, विधानसभा सेवा नियमावली में संशोधन

विधानसभा सचिवालय में अब कर्मचारियों की भर्ती में मनमानी नहीं चलेगी। यानी कोई भी मंत्री, विधायक, विधानसभा अध्यक्ष या दूसरे राजनेता, अधिकारी अपने चहेतों...

इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा -मंदिर में बावड़ी की छत धंसी, 40 फीट नीचे गिरे हवन कर रहे 25 लोग

पूरे देश में आज रामनवमी का अवसर धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बीच इंदौर के श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में बड़ा...

उत्तराखंड में उपभोक्ताओं को झटका 9.64 फीसदी महंगी हुई बिजली, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

उत्तराखंड में अब बिजली महंगी हो गई है। विधुत नियामक आयोग ने बिजली दरों में 9.64 परसेंट की बढ़ोतरी की है। गुरूवार को नियामक...

हरिद्धार में आज 100 युवाओं को संन्यास की दीक्षा देंगे बाबा रामदेव

पतंजलि संन्यास आश्रम में संन्यास दीक्षा महोत्सव में आज रामनवमी के अवसर पर स्वामी रामदेव 100 युवाओं को संन्यास की दीक्षा देंगे। वीआईपी घाट...

पत्रकार को धमकाने वाले मामले में सलमान खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत, मामला खारिज

बॉलीवुड स्टार सलमान खान को 2019 के एक मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। इसके तहत एक्टर पर जर्नलिस्ट से...

श्री राम नवमी आज, देहरादून में निकली भव्य शोभा यात्रा

राम नवमी के मौके पर आज देहरादून के अधोईवाला में श्री राम सेना समिति द्वारा भव्य राम यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में...

शराब के शौकीनों को नैनीताल हाईकोर्ट का झटका, उत्तराखंड में अभी नहीं मिलेगी सस्ती शराब

उत्तराखंड में शराब के शौकीन 1 अप्रैल से सस्ती शराब का ख्वाब देख रहे थे उन्हें हाईकोर्ट का झटका लगा है। नैनीताल हाईकोर्ट ने...