Monday, April 29, 2024
उत्तराखंडदेहरादूनराज्यस्पेशल

दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी उत्तराखंड के दो शिक्षकों राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

5 अगस्त 2022 को शिक्षक दिवस के मौके पर उत्‍तराखंड के दो शिक्षकों को राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया जाएगा। दिल्‍ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देशभर के 46 शिक्षकों को स्कूली शिक्षा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार’ से सम्मानित करेंगी। उत्‍तराखंड का नाम रोशन करने वाले और सम्‍म‍ानित होने वाले शिक्षकों में प्रदीप नेगी और कौस्तुभ चंद्र जोशी का नाम शामिल है। बता दें कि शिक्षा मंत्रालय देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान करने के लिए हर साल पांच सितंबर को विज्ञान भवन में एक समारोह आयोजित करता रहा है। वहीं आज देहरादून में प्रदेश के चुनिंदा शिक्षकों को शैलेश मटियानी पुरस्कार से भी नवाजा जाएगा। यहा कार्यक्रम हर साल शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित किया जाता है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व राष्ट्रपति और भारत रतन डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सीएम धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शिक्षक दिवस की सभी प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनायें दी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने भी प्रदेशवासियों को शिक्षक दिवस की बधाई दी है। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न स्कूलों को मुख्यमंत्री ट्रॉफी और  पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से स्कूलों को पुरस्कृत भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *