Tuesday, April 30, 2024
उत्तराखंडदेहरादूनराज्यस्पेशल

15 अगस्त के जश्न के बाद न हो तिरंगे का अपमान, जानिए देहरादून यातायात पुलिस की योजना

देहरादून : आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत 15 अगस्त के दिन प्रदेशभर में तमाम तिरंगे नजर आये। हर एक घरों में और रैलियों में भी लगभग हर व्यक्ति तिरंगा लहरा रहा था। वहीं अब सवाल ये उठता है कि इतने सारे तिरंगों का क्या किया जाए। तो आपको बता दें कि तिरंगे को इधर- उधर न फेंकें, कारण यह देश और तिरंगे का अपमान माना जाएगा। इस संबंध में देहरादून की यातायात पुलिस ने एक योजना तैयार की है। जिससे तिरंगे का अपमान ना हो साथ ही सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को डिस्पोज किया जा सके।

झंडों को करें यहां डिस्पोज

यातायात पुलिस अभियान के तहत झंडों को डिस्पोज करने के लिए फ्लैग कलेक्शन सेंटर तैयार किये गये हैं। इसके अंतर्गत आम जन से अपील की जा रही है कि फ्लैग कोड ऑफ़ इंडिया के अनुसार आप राष्‍ट्र ध्‍वज को धोकर प्रेस कर दोबारा प्रयोग करने के लिए घर पर सुरक्षित स्‍थान पर रख सकते है। वहीं जो तिरंगे फट गए हों या जिनका रंग निकल गया तो उन्हें एकांत में जलाकर या दफनाकर डिस्पोज किया जाता है। यदि आप खुद ध्वज को डिस्पोज करने में असमर्थ हैं तो आप तिरंगें को यातायात पुलिस देहरादून के कलेक्शन सेण्टर में जमा करवा दें। इसके बाद यातायात पुलिस की और से सभी राष्ट्रीय ध्वजों को एकत्र कर नियमानुसार डिस्पोज किया जाएगा। आप अपने झंडे 76 ट्रैफिक ड्यूटी प्वाइंट, 36 ट्रैफिक बूथ, 20 ट्रैफिक अम्ब्रेला और एसपी ट्रैफिक कार्यालय पर यातायात पुलिस कर्मी को जमा कर सकते हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *