आम आदमी पार्टी में शामिल हुए जोत सिंह बिष्ट, देहरादून पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
दिल्ली में कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद जोत सिंह बिष्ट आज पहली बार आम आदमी पार्टी के मुख्यालय देहरादून पहुंचे यहां पहुंचने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि जोत सिंह बिष्ट के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। इस दौरान उन्होने प्रदेश संगठन के विस्तार की भी घोषणा की जिसके तहत पार्टी के कुल 13 लोगों को अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है। इसी के तहत जोत सिंह बिष्ट को प्रदेश संगठक समन्वयक की जिम्मेदारी भी दी गई है।