Monday, April 29, 2024
IPL 2022खेल जगतखेल समाचार

आज होगा मुंबई इंडियंस का मुकाबला गुजरात टाइटंस से

आईपीएल 2022 में आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला शीर्ष पर चल रही गुजरात टाइटंस से होगा। अंक तालिका में गुजरात की टीम लगातार दो हार के बावजूद टॉप पर बनी हुई है। गुजरात की टीम ने अभी तक 10 मैच खेलें हैं, जिसमे से वो केवल 2 ही मैच हारी है। वहीं इसके विपरीत मुंबई इंडियंस आखरी पायदान पर मौजूद है। अभी तक मुंबई इंडियंस ने 9 मैच खेलें हैं, जिसमे से वो केवल 1 ही मैच जीत पायी है। आपको बता दें कि गुजरात टाइटंस और मुंबई के बीच ये मैच ब्रेबोन स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जिसे आप स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क या हाटस्टार पर देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *