नैनीताल झील का रोजाना घट रहा जलस्तर, ये है वजह
नैनीताल झील का जलस्तर लगातार घट रहा है। इसके पीछे की प्रमुख वजह पर्यटक और गर्मी मुख्य वजह है। राज्य में गर्मी बढ़ने से पर्यटक भी नैनीताल की सुन्दर वादियों में घूमने आ रहें है साथ ही नैनी झील में भी पर्यटकों का जमावड़ा बढ़ रहा है। बता दें कि नैनीताल में अभी जल संस्थान हर रोज घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को 80 लाख लीटर पानी सप्लाई कर रहा है, जबकि वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ बढऩे पर एक करोड़ लीटर पानी सप्लाई की जा रही है। जिसके कारण पानी का जलस्तर अब तक सामान्य से 5.9 इंच नीचे गिर चुका हैं। शहर की पेयजल पूर्ति झील के किनारे स्थापित दस ट्यूबवेल से की जाती है। इसका प्रभाव झील पर भी पड़ता है। लगातार जलस्तर के घटने से नैनीताल में भारी जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जून या मई के अंत तक झील में डेल्टा नजर आने लगेंगे। झील के जलस्तर में गिरावट की वजह जरूरत से ज्यादा पानी की निकासी बताया जा रहा है।