Monday, April 29, 2024
उत्तराखंडदेहरादूनमौसमराज्य

उत्तराखंड : मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी, अलगे 4 दिनों तक भीषण गर्मी के आसार

उत्तराखंड के मौसम विभाग ने 09 अप्रैल से 12 अप्रैल तक रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इन चार दिनों में तापमान सामान्य से कही अधिक होने के आसार जाताये जा रहें हैं। अगले चार दिनों में तापमान बढ़ने का मुख्य कारण जंगलों में लगी भीषण आग भी बताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार कई स्थानों में लगी आग से बढ़ी गर्मी के कारण बर्फ पिघलने और हिमस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है। इसको लेकर एडवाइजरी भी जारी की गयी है। बढ़ते तापमान को लेकर मौसम वैज्ञानिक बिक्रम सिंह ने बढ़ती हुई गर्मी से फल, फूल और सब्जियों को नुकसान होने की आशंका भी जताई है। प्रदेश के 3500 मीटर से ज्यादा क्षेत्रों में यानि, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में बर्फ पिघलने से हिमस्खलन होने का भी खतरा है। विभाग ने किसानों को तेज धूप से फसलों को नुकसान से बचाने के लिए ज्यादा सिंचाई करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *