Sunday, April 28, 2024
अंतरराष्ट्रीय

एप्पल ने रूस में उत्पादों की बिक्री रोकी, रूसी समाचार ऐप्स पर भी लगाया प्रतिबंध

एप्पल ने रूस में अपने उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी है। साथ ही सभी रूसी समाचार ऐप्स को भी प्रतिबंधित कर दिया है। एप्पल ने कहा है कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन पर आक्रमण के जवाब में सभी उत्पाद बिक्री को रोक रहा है और रूस में अपनी कुछ सेवाओं की कार्यक्षमता को सीमित कर रहा है। एपल ने बयान जारी कर जानकारी दी कि हमने रूस में अपने बिक्री चैनल में सभी निर्यात बंद कर दिए हैं। साथ ही एपल पे और अन्य सेवाओं को सीमित कर दिया गया है। रूस में एप्पल ऐप स्टोर से अब कुछ भी डाउनलोड नहीं हो सकता है। कंपनी ने रूस के बाहर के देशों में क्रेमलिन समर्थित समाचार सेवाओं रूस टुडे और स्पुतनिक के ऐप सहित रूसी समाचार ऐप्स को भी हटा दिया है और कहा है कि  यूक्रेन में ऐप्पल मैप्स में ट्रैफ़िक पैटर्न और लाइव घटना रिपोर्ट को रोक दिया गया है। इससे यूक्रेनियन की गतिविधियों पर नज़र नहीं रखी जा सकेगी। माइक्रोसॉफ्ट ने अपने वैश्विक माइक्रोसॉफ्ट ऐप स्टोर से रूसी समाचार ऐप को हटा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *