Sunday, April 28, 2024
उत्तराखंडभाजपाराजनीति

पुष्कर सिंह धामी के लिये ऐसा क्या कह गये राजनाथ सिंह कि वायरल हो गया ट्वीट

देहरादून- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तुलना हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म पुष्पा के हीरो अल्लू अर्जुन से की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, आज कल फिल्म पुष्पा का नाम काफी चर्चा में है और हमारे मुख्यमंत्री का नाम पुष्कर है, लेकिन पुष्कर नाम सुनकर कांग्रेस के लोग समझते हैं कि ये पुष्कर तो फ्लावर हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि अपना पुष्कर फ्लावर भी है और फायर भी। हमारा पुष्कर ना कभी झुकेगा, ना कभी रुकेगा। इससे पहले भी उन्होंने अपने उत्तराखंड के दौरे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तुलना महेंद्र सिंह धोनी से की थी, और 2022 के विधानसभा चुनावों के बाद उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के लिए पूरे पांच साल का कार्यकाल मांगा था। उन्होंने राज्य विधानसभा के बचे समय में उनके छोटे कार्यकाल की तुलना ‘टी-20’ के एक मैच से की थी। उन्होंने जिले में शहीद के एक गांव से शहीद सम्मान यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत करते हुए पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री के तौर पर चार महीनों के दौरान प्रदर्शन की सराहना की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *