Friday, April 26, 2024
भारतीय सेनाराष्ट्रीय

केमांग एवलॉन्च में लापता भारतीय सेना के जवानों के शव बरामद, सात जवान शहीद

अरूणाचल- 6 फरवरी को केमांग सेक्टर में बर्फीले तूफान की चपेट में आये भारतीय सेना के जवानों के शव बरामद कर लिये गये हैं। एवलॉन्च की चपेट में आकर लापता चल रहे भारतीय सेना के ये सभी 7 जवान शहीद हो गये हैं। घटना के दो दिन बाद आज भारतीय सेना ने जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है। कई घंटों तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद भी जवानों को बचाया नहीं जा सका। उनके शव हिमस्खलन स्थल से निकाल लिये गये हैं। यह जानकारी भारतीय सेना ने दी है। पिछले रविवार को अरुणाचल प्रदेश में सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त के दौरान सेना के सात जवान हिमस्खलन में फंस गए थे। उनको बचाने के लिए विशेष प्रयास किया गया। इसके लिए बाहर से विशेष टीमें भी बुलाई र्गइं थीं। सेना ने सोमवार को बताया था कि यह हादसा राज्य के केमांग सेक्टर में ऊंचाई वाले इलाके में रविवार को हुआ। जवान सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी अचानक हिमस्खलन होने से वो फंस गए थे। इस घटना की सूचना मिलते ही सेना ने तलाशी और बचाव अभियान शुरू कर दिया था, लेकिन जवानों को बचाया नहीं जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *