Sunday, April 28, 2024
कांग्रेसपंजाबराजनीतिराज्य

राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, गाड़ी के ऊपर फेंका झंडा, राहुल गांधी को लगा

पंजाब – लुधियाना में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक हुई है। जहां राहुल गांधी की चलती गाड़ी पर एक युवक ने झंडा फेंका। जिसके बाद झंडा राहुल गाँधी के मुंह पर आकर लगा। रविवार को राहुल गांधी ने सीएम चेहरे के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी के नाम का ऐलान किया था। झंडा फेकने वाले युवक की पुष्टि हो गयी है। झंडा फेकने वाले शख्स यूथ कांग्रेस का नेता नदीम खान है। इस घटना के बाद पुलिस ने पूछताछ कर युवक को छोड़ दिया गया है। उसके खिलाफ कोई कारवाई नहीं हुई क्योंकि उसकी राहुल गांधी को नुकसान पहुंचाने की मंशा नहीं थी। घटना का एक वीडियो सामने के बाद पता चला कि राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए कई कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क किनारे इंतजार कर रहे थे और जैसे ही राहुल गांधी की गाडी सामने आयी तो युवा नेता नदीम खान ने उनकी गाडी के ऊपर झंडा फेक दिया। पंजाब में नेताओ की सुरक्षा से जुड़े मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। इससे करीब 1 महीने पहले ही प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया था। जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *