Saturday, April 27, 2024
कोविड 19दिल्लीराष्ट्रीय

राहत भरी खबर- कोरोना के मामलों में 50 हजार की गिरावट

कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद आज एक राहत भरी खबर सामने आई है। पिछले दिन के मुकाबले आज कोरोना के 50 हजार मामले कम हुए हैं। पूरे देश में पिछले 24 घंटो में 2,55,874 मामले आए हैं। वहीं कोरोना से देशभर में 614 लोगों ने अपनी जान गवां दी हैं। कोरोना से रिकवरी की बात करें तो पिछले 24 घंटो में 2,67,753 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि एक्टिव मामलों में कुल 22,36,842 मामले हैं। वहीं राजधानी दिल्ली में भी पिछले 24 घंटों में पाजिटिविटी रेट में गिरावट देखी गयी है। दिल्ली में पाजिटिविटी रेट अब गिरकर 11.79 हो चुका है। राजधानी दिल्ली में 5760 नए मामले सामने आये हैं। जिससे संक्रमित लोगों की संख्या कुल 17,97,471 हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *