Thursday, April 25, 2024
खेल जगतखेल समाचारदिल्लीराष्ट्रीय

गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल, जानें और किन लोगों को मिलेगा पुरस्कार

टोक्यो ओलंपिक में भारत का नाम रोशन करने वाले नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को यह पुरस्कार दिया जाएगा। इस अवार्ड के लिए कुल 384 लोगों के लिए वीरता पुरस्कार की घोषणा की गई है। जानकारी के मुताबिक, 73 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्वारा 384 लोगों के लिए वीरता पुरस्कार का ऐलान किया गया है। इसमें 12 शौर्य चक्र, 29 परम विशिष्ट सेवा मेडल, 4 उत्तम युद्ध सेवा मेडल 53 अति विशिष्ट सेवा मेडल, 13 युद्ध सेवा मेडल शामिल हैं। वहीं 122 विशिष्ट सेवा मेडल, 81 सेना मेडल (गैलेंट्री), 2 वायु सेना मेडल, 40 सेना मेडल, 8 नौसेना मेडल, 14 वायु सेना मेडल भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *