Thursday, April 25, 2024
उत्तराखंडऋषिकेशदेहरादूनराजनीतिराज्यहरिद्वार

आम आदमी पार्टी के 75 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने थामा BJP का दामन, चुनाव से पहले पार्टी को दिया बड़ा झटका…

उत्तरखंड में भी अपनी सरकार बनाने कि कोशिश में लगी आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी खबर सामने आयी है… मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यलय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई आम आदमी के कार्यकर्ताओ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। आपको बता दें, हरिद्वार और ऋषिकेश से आम आदमी पार्टी से जुड़े 75 कार्यकर्ताओ ने पार्टी से अलग होकर आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया। वहीँ, इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने सभी आप कार्यकर्ताओ का भाजपा में स्वागत किया वहीं उनको नई उम्मीद देकर कहा कि अब वह भाजपा परिवार का एक हिस्सा है और उनको सम्मान और स्नेह मिलेगा। जहां आम आदमी पार्टी के लिए यह एक बुरी खबर है वहीं भाजपा के आगामी विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर इसका असर देखने को मिल सकता है ….

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के कार्यो से, भाजपा सरकार कि कई सफल कल्याणकारी योजनाओ से प्रभावित होकर भाजपा में लोग लगातार शामिल हो रहे है| वही आप कार्यकर्ताओ का भाजपा में शामिल होने का भी यही कारण है..  कौशिक ने दावा किया कि आप के 29 पदाधिकारियों समेत 75 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं और उनका यह फैसला बहुत ही सुखद और प्रदेश हित में है….  भाजपा सरकार और पूर्व भाजपा के सदस्यों ने नए भाजपा में सम्लित सदस्यों का पूर्व सामान और आदर कर उनको खूब बधाई दी है और भविष्य में साथ विकाश करने को लेकर बातचीत की है….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *