Thursday, April 25, 2024
अंतरराष्ट्रीयकोविड 19राज्यराष्ट्रीय

वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी, ओमीक्रॉन के बाद अब सामने आया कोरोना का नया वेरिएंट

ओमीक्रॉन के देश में दहशत फैलने के बाद अब कोरोना के नया वेरिएंट ने दस्तक दे दी है। नए वेरिएंट का नाम नियोकोव (NeoCov) बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों के अनुसार कोरोना का ये वेरिएंट काफी खतरनाक है। इसके संपर्क में आने वाले 3 में से 1 इंसान की मौत हो सकती है। वैज्ञानिकों ने बताया कि ये वेरिएंट उन्हें साउथ अफ्रीका में मिला है। मिली जानकारी के अनुसार पता चल रहा है कि कोरोना का नया वेरिएंट काफी ज्यादा संक्रामक और घातक और मृत्यु दर भी काफी ज्यादा हो सकता है।

जानकारी के लिए बता दें कि नियोकोव वायरस नया नहीं हैं। इससे सबसे पहले 2012 और 2015 में पश्चिम एशिया के कुछ देशों में इसके मामलो का पता चला था। ये नया वेरिएंट SARS-CoV-2 से काफी मिलता-जुलता है वहीं साउथ अफ्रीका में अभी यह NeoCoV वायरस चमगादड़ के अंदर और केवल पशुओं में ही देखा गया है।
एक परिक्षण के नतीजों से यह पता चला हैं कि नियोकोव और इसके सहयोगी PDF-2180-CoV इंसानों को भी संक्रमित कर सकता है। चीन के वैज्ञानिकों के मुताबिक नियोकोव को इंसानो को संक्रमित करने के लिए सिर्फ एक म्यूटेशन की जरूरत होती है। इसके साथ उन्होंने ये भी बताया की इस वेरिएंट से अधिक लोगों की मौत हो सकती है। रूस के वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल यह नया कोरोनावायरस इंसानों में सक्रिय रूप से फैलने में सक्षम नहीं है और अभी सवाल यह नहीं है कि यह नया वायरस लोगों में फैलता है या नहीं, बल्कि इसकी क्षमता और जोखिम को लेकर जांच करने का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *