बिहार- घटना महादेव ओपी थाना क्षेन्न स्थित हकाम हाइवे की है। जहां शुक्रवार सुबह महिला की लाश मिली है। राहगीर ने महिला की लाश देखी तो इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला की लाश की पहचान में जुटी है। पुलिस का कहना है कि हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।
महिला की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। महिला ने डीप स्काई ब्लू कुर्ती और लाल-पीली और मटमैलीधारियों वाली सलवार पहन रखी थी। बाएं हाथ में एक चुड़ी और बाएं पैर में पायल है। लाश के पास गहरे रंग की चुन्नी है। महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। महिला की उम्र 26 वर्ष बताई जा रही है। आप इस तस्वीर के जरिए महिला की पहचान कर सकते हैं। आसपास के लोगों से जानकार ली जा रही है। इलाके के अन्य थानों को भी सूचना दे दी गई है। पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है।