Tuesday, April 29, 2025
उत्तराखंडक्राइमदेहरादूनराज्य

वसीम रिजवी उर्फ जितेन्द्र त्यागी गिरफ्तार

देहरादून – हरिद्वार धर्म संसद में समुदाय विशेष के खिलाफ अभद्र भाषा बोलने वाले वसीम रिजवी उर्फ जितेन्द्र नारायण त्यागी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तराखण्ड पुलिस ने गुरूवार को नरसन सीमा से त्यागी को हिरासत में लिया है। आपको बता दें कि बीते माह हरिद्वार में धर्म संसद का आयोजन किया था। यह आयोजन यति नरसिंहानंद द्वारा किया गया था जिसमें हाल में मुस्लिम धर्म छोड़ हिन्दू बने वसीम रिजवी उर्फ जितेन्द्र त्यागी ने भी हिस्सा लिया था। धर्म संसद में एक समुदाय विशेष के खिलाफ जमकर आग उगली गई थी। धर्म संसद का वीडियो वायरल होने के बाद त्यागी समेत कई अन्य खिलाफ मामले दर्ज हुये थे। लेकिन अब तक इस मामले में त्यागी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। एक दिन पहली वसीम रिजवी उर्फ जितेन्द्र त्यागी ने एक वीडियो जारी कर फिर समुदाय विशेष पर निशाना साधा था और कहा था कि हरिद्वार पुलिस अपनी जेल के दरवाजे खिले रखें वह स्वयं गिरफ्तारी देने आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *