Tuesday, September 26, 2023
Home उत्तराखंड अल्मोड़ा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की समाधि पर मत्था टेका 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की समाधि पर मत्था टेका 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दूधातोली में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी के समाधि स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी एक महान देशभक्त के साथ दूरदृष्टा भी थे। उन्होंने पहाड़ की पीड़ा को समझा था। वे दूरस्थ क्षेत्रों के विकास की बात उठाते रहे। दृढ़ निश्चय के धनी थे। वे हम सभी को हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। 

 राज्य निर्माण आंदोलन के शुरूआती दौर से ही गैरसैण को राजधानी बनाने की संकल्पना हर आंदोलनकारी के मन में रही।  गैरसैंण भराङीसैण विधानसभा भवन का नाम भी चंद्र सिंह गढ़वाली जी के नाम पर ही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि  प्रदेशवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए गैरसैंण को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया है।

उन्होंने कहा कि केवल घोषणा ही नहीं की बल्कि अगले 10 वर्षों में 25 हजार करोङ रूपए से गैरसैंण परिक्षेत्र में प्रदेश की राजधानी के अनुरूप अवस्थापना सुविधाओं का विकास करने जा रहे हैं। गैरसैंण राजधानी परिक्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति बनाई जाएगी।

अल्पकालीन और दीर्घकालिक विकास योजनाएं तैयार की गई है। सचिवालय भी बनाने जा रहे हैं। बङी पेयजल योजना पर भी काम कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों की आर्थिकी में भी सुधार होगा। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को क्षेत्र का हाईड्रोलोजिकल सर्वे करवाकर वाटर रिचार्जिंग के लिये वृहद वृक्षारोपण करवाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री के साथ दौरे में प्रदेश के  उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ धनसिंह रावत, विधायक  महेन्द्र भट्ट,  सुरेन्द्र सिंह नेगी भी साथ मौजूद रहे 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

10 अक्टूबर से थम जाएंगे उत्तराखंड रोडवेज के पहिए, कल से होने वाली हड़ताल फिलहाल वापस हुई

विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी अब 10 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान राज्य में समस्त रोडवेज बसों का संचालन...

भारतीय वॉलीबॉल टीम की जीत पर क्यों ट्रोल हुये उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार

एशियन गेम्स में भारतीय वॉलीबॉल टीम के क्वाटर फाइनल में पहुंचने पर उत्तराखड के डीजीपी अशोक कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी थी और...

आ रही है कोरोना वायरस से भी भयावह महामारी, डब्ल्यूएचओ ने डिसीज एक्स का दिया नाम

कोरोना के महा प्रकोप से अभी दुनिया उबर ही पाई थी कि एक और महामारी दस्तक देने जा रही है। जी हां ये महामारी...

लंदन पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, आज और कल निवेशकों के साथ कई बैठकें और रोड शो

वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिये सीएम पुष्कर सिंह धामी लंदन पहुंच गये हैं। लंदन पहुंचने पर सीएम धामी का भव्य स्वागत...

अक्टूबर में उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह, पुलिस साइंस कांग्रेस में करेंगे शिरकत

49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस (AIPSC) का आयोजन उत्तराखंड पुलिस की ओर से वन अनुसंधान संस्थान में सात आठ अक्टूबर को किया जाएगा।...

निवेश के लिये सरकार की लंबी उड़ान, आज लंदन रवाना होंगे सीएम धामी

वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले दुनिया की दिग्गज कंपनियों को राज्य में निवेश के लिए तैयार करने के लिए प्रदेश सरकार का प्रतिनिधिमंडल सीएम...

एशियन गेम्स 2023, देश की झोली में आया पहला गोल्ड, 6 पदक के साथ भारत का शानदार आगाज

चाइना में एशियन गेम्स 2023 की शुरूआत हो गई है। और अब तक 6 पदक अपने नाम कर लिये हैं। पहले दिन भारत ने...

कोरोना ऑरियर्स का सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिये हवन

समायोजन की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे कोरोना वॉरियर्स ने आज देहरादून में सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिये हवन का आयोजन किया।...

राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण का मसला फिर उलझा, प्रवर समिति का बढ़ाया गया कार्यकाल

राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को राजकीय सेवाओं में आरक्षण बिल पर गठित प्रवर समिति का कार्यकाल एक माह बढ़ा दिया गया है। समिति...

जब अचानक बदल गई फूड डिलीवरी बॉय किस्मत, 48 घंटे में वर्ल्ड कप की टीम में हो गया शामिल

किस्मत जब साथ दे दे तो इंसान फर्श से अर्श तक कब पहुंच जाए कोई नहीं जानता। ऐसा ही कुछ चेन्नई में एक फूड...