Monday, April 29, 2024
उत्तराखंडदेहरादूनमौसमराज्य

प्रचंड गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, 15 जून के बाद नहीं बरसेगी आसमान से आग, जानें मौसम का हाल

देश में प्रचंड गर्मी से लोग खासा परेशान हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि 15 जून के बाद से उत्तराखंड में प्री मानसून की बौछारें पड़ने की संभावना है। आज सोमवार की सुबह तेज धूप के साथ हुई।  वैसे तो मानसून कई राज्यों में दस्तक दे चुका है और सक्रियता के चलते केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में बारिश भी शुरू हो चुकी है। लेकिन उत्तराखंड में आग उगलती गर्मी से लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी ने आम लोगों को परेशान किया हुआ है। आज सोमवार को अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री रहेगा। पिछले एक माह से गर्मी से तप रहे मैदान और पहाड़ों में 15 जून से प्री मानसून की सक्रियता से झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों ने राज्य में 20 जून तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद भी जताई है। हालांकि, इसमें थोड़ा बदलाव भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *