उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में और राजधानी के आस-पास के इलाकों में आज रात का तापमान दस डिग्री से कम होने वाला है। नवंबर की शुरुआत से ही उत्तराखंड में मौसम शुष्क है। हालांकि, चोटियों पर हल्के हिमपात के एक से दो दौर हुए, लेकिन ज्यादातर शहरों में चटख धूप खिल रही थी। लेकिन अब मौसम विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार राजधानी में न्यूनतम तापमान करीब नौ डिग्री रह सकता है। इससे रात और सुबह-शाम के समय की ठंड में इजाफा होगा। ठंड बढ़ने के साथ-साथ धूप में गर्मी भी कम होगी। अभी रात के तापमान में करीब तीन डिग्री की कमी दर्ज की जा रही है। इससे पहले सोमवार को रात का तापमान 12 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया था। दिन के तापमान में कुछ कमी होने का अनुमान है। राजधानी में अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है। ठंड बढ़ने के साथ-साथ धूप में गर्मी भी कम होगी।