Friday, April 26, 2024
उत्तराखंडखेल जगत

उत्तराखंड की खेल मंत्री का बयान, रेसलिंग में यौन शोषण का मामला बेहद गंभीर

भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट के सनसनीखेज खुलासे के बाद पूरे भारतीय खेल जगत में हड़कंप मच गया है। महिला पहलवान विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विनेश का आरोप है कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने कई महिला खिलाड़ियों का यौन शोषण किया। देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर भारत के कई दिग्गज पहलवान धरना दे रहे हैं। पहलवानों की मांग है कि भारतीय कुश्ती संघ में बदलाव हो। इसके साथ ही रेसलर्स का आरोप है कि उन्हें भारतीय कुश्ती महासंघ परेशान कर रहा है। जो लोग फेडरेशन का हिस्सा हैं, उन्हें इस खेल के बारे में कुछ पता नहीं है। हालांकि सांसद और भारतीय कुश्मी संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि अगर दोषी हुआ तो फांसी पर लटक जाऊंगा।
इस मामले में उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या का बयान भी सामने आया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा है कि खेलों में यौन शोषण के आरोप बेहद गंभीर हैं, इस मामले में निश्चित ही जांच होगी और अगर ऐसा है तो ऐसे लोगों को कड़ा संदेश दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *