पहली बार पेड़ पौधे को भी “उत्तराखंड” में किया जायेगा “क्वारेंटीन” !
बीते कुछ महीनों ,में जिस तरह से एक महामारी ने पूरी दुनिया को घुटनों पर ला दिया है उससे आज बचने के तरह तरह के उपाय और तरीके निकाले जा रह हैं। क्या आप यकीन करेंगे कि कोरोना से अब पेड़ पौधों को भी सुरक्षित रखने की तैयारी हो रही है।

जी हाँ बेहतरीन जलवायु और मौसम की वजह से उत्तराखंड के पहाड़ों में प्राकृतिक परिवेश ऐसा है कि न सिर्फ फसलों को फलों को लाभ होता है बल्कि हॉर्टिकल्चर विभाग को नए नए विदेशी फल फूल सब्जियों को उगाने में भी सहयोग करता है।
ऐसे माहौल में अब विदेशों से इम्पोर्ट होने वाले ख़ास किस्म के पौधों के लिए कृषि मंत्रालय उत्तराखंड में बनने वाले क्वारंटीन सेंटर की जगह खोज रहा है प्रदेश में इस सेंटर को स्थापित करने के लिए 20 एकड़ भूमि की तलाश की जा रही है।



