Friday, April 26, 2024
उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड चुनाव 2022 : मनीष सिसोदिया की घोषणा, गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ेगें कर्नल कोठियाल

कुछ समय पहले चुनावी सियासत गर्माने के लिए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उत्तराखंड पहुँचे थे। आगामी चुनाव अभियान की तैयारियों को लेकर उनका उत्तराखडं दौरा चल रहा हैं जहां वो पूरी तैयारियों में जुट गए हैं। मनीष सिसोदिया ने उत्तरकाशी दौरे के समय बुधवार को एक घोषणा की …. उनका कहना था कि उत्तराखडं की गंगोत्री सीट से कर्नल अजय कोठियाल चुनाव लड़ेंगे। यह बात उन्होंने एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। उनके इस बयान से ये साफ़ जाहिर होता हैं कि आने वाले चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी भी तैयारियों में जुट गयी हैं। इस दौरान उन्होंने चुनावी मुद्दों के बयान में कहा कि आम आदमी पार्टी आज उत्तराखंड में बड़ा विकल्प है। गंगोत्री के लोगों के लिए आज बहुत बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि कर्नल कोठियाल जैसा विकल्प आम आदमी पार्टी के पास हैं जो कि उत्तरकाशी की जनता के लिए समर्पित हैं। उत्तराखंड की जनता पिछले 20 सालों से खुद को ठगा महसूस कर रही थी…… यहां के लोगों के बारे में किसी भी राजनैतिक दल ने आज तक नहीं सोचा है। पहाड़ों में स्थिति बहुत खराब है। लेकिन आने वाले समय में पहाड़ों का विकास हो सकता हैं।

आपको बता दें कि उत्तरकाशी की प्रेस वार्ता के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री बुधवार को उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह मनीष सिसोदिया का पहाड़ी क्षेत्र में पहला चुनावी कार्यक्रम है। वे कर्मचारियों व शिक्षकों को लुभाने के लिए उनकी लंबित मांगों को लेकर पार्टी का पक्ष रख सकते हैं। पहाड़ी चुनाव को लेकर सभी लोगो में एक मिथक बात देखी गयी हैं जिसमे यह माना जाता है कि गंगोत्री विधान सभा सीट में जिस भी पार्टी का कब्ज़ा होता हैं उसी की प्रदेश में सरकार बनती हैं। आम आदमी पार्टी इस बात को लेकर गंभीर हैं। इसलिए माना जा रहा हैं की दिल्ली के उपमुख्यमंत्री भी उत्तराखडं में चुनाव अभियान की शुरुआत गंगोत्री सीट से कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *