Uttarakhand – भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में संविधान दिवस मनाया गया
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज संविधान दिवस मानने के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।विचार गोष्ठी में प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने कहा कि भारत का संविधान विश्व के महान संविधान में है और ड्राफ्टिंग कमिटी के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का विशेष योगदान रहा।साथ ही संविधान निर्माण में अन्य सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।आज के दिन हम उन्हें सम्मान के साथ याद कर रहे हैं ।



