Saturday, April 20, 2024
उत्तर प्रदेशउत्तराखण्ड विधानसभा चुनावकांग्रेसचुनावभाजपाराजनीतिराज्य

यूपी में कांग्रेस की एक और पोस्टर गर्ल भाजपा में शामिल

लखनऊ – उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले कांग्रेस को एक और झटका लग गया है। कांग्रेस की लड़की हूं लड़ सकती हूं के पोस्टर में से एक और पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं हैं। पल्लवी सिंह कांग्रेस की पोस्टर गर्ल्स में तीसरे स्थान पर थी। भाजपा की सदस्यत ग्रहण करने बाद पल्लवी सिंह ने कहा कि कांग्रेस में महिलाओं का सम्मान नहीं होता। पार्टी 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने की बात कहती है पर उस पर अमल नहीं किया जाता। पल्लवी ने कांग्रेस के हाईकमान को नसीहत देते हुये कहा कि 100 योग्य महिला उम्मीदवार कांग्रेस में होंगी लेकिन पार्टी उस ओर देखती ही नहीं। इससे पहले वंदना सिंह और प्रियंका मौर्य भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुकी हैं। साथ ही दोनों ने प्रियंका गांधी पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। बता दें कि डॉक्टर प्रियंका मौर्य ने प्रियंका गांधी के सचिव पर टिकट के लिए घूस मांगने का आरोप लगाया था। साथी में उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के अंदर धांधली चलती है। कहा ओबीसी होने के कारण लड़की हूं, लड़ सकती हूं, पर वह टिकट नहीं पा सकी और प्रियंका गांधी के सचिव जिनका नाम संदीप सिंह है वह उन्हें घूस नहीं दे सकी। साथ में उन्होंने बताया कि कांग्रेस में जातीवाद के कारण  विधायक नरेश सैनी को पार्टी छोड़नी पड़ी थी। उत्तर प्रदेश में दूरसे चरण का मतदान 14 फरवरी को होने जा रहा है। जिसके बाद 20 फरवरी को तीसरा, चौथा 23 फरवरी को, पांचवा 27 फरवरी, छठा 3 मार्च को और आखरी चरण के लिए 7 मार्च को मतदान होगा। 10 मार्च को चुनाव का नतीजे सामने आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *