Saturday, April 27, 2024
राजनीतिराज्यराष्ट्रीय

Union Budget 2022 : आज से शुरू हुआ संसद का बजट सत्र, वित्त मंत्री पेश करेंगी आर्थिक सर्वे

संसद का बजट सत्र आज यानी 31 जनवरी से शुरू हो गया हैं। जहां राष्ट्रपति ने दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को सेंट्रल हॉल में सम्बोधित किया। उन्होंने  सबसे पहले आजादी के सिपाहियों को नमन किया उसके बाद अभिभाषण की शुरुआत की। अभिभाषण के बाद उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। जिसमे कोरोना महामारी, किसानों, महिलाओं से लेकर तीन तलाक शामिल रहे। राष्ट्रपति कोविंद आम तौर पर सरकार की उपलब्धियों और भावी योजनाओं का ब्योरा देंगें। जिसके बाद आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश करेंगी। सत्र में मुख्य रूप से सबकी निगाहें मंगलवार को पेश हो रहे आम बजट पर होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को सुबह 11 बजे लोकसभा में आम बजट पेश करेंगी।  जिसमें देश के आर्थिक हालाता का विवरण पेश किया जाएगा।

आपको बता दें कि आर्थिक सर्वे में पिछले एक साल में देश के प्रदर्शन का लेखा-जोखा होता है। आर्थिक सर्वे में देश की GDP का अनुमान भी लगाया जाता है।  पिछले एक साल के दौरान विकास की भी समीक्षा की जाती है। बजट से पहले संसद के दोनों सदनों में आर्थिक सर्वे पेश किया जाता है। मुख्य आर्थिक सलाहकार की देख-रेख में आर्थिक सर्वेक्षण बनता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *