Tuesday, February 11, 2025
उत्तराखंडदेहरादूनराज्य

पुलिस ग्रेड पे के मामले में यूकेडी अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी का उपवास, सीएम धामी पर लगाया झूठे वादों का आरोप

देहरादून : पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे के मामले में उत्तराखण्ड क्रांति दल के केन्द्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी आज गांधी पार्क के सामने उपवास पर बैठे। ऐरी ने कहा कि सरकार ने ग्रेड पे का लाभ दिये जाने की महज हवाई घोषणा की थी आज तक ग्रेड पे लाभ पुलिस कर्मियों को नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि सरकार अपने अंतिम दिन गिन रही है और महज कोरे वादे कर जनता को भ्रमित कर रही है। ऐरी राज्य सरकार को चेतावनी देते हुये कहा कि यदि पुलिस कर्मियों को ग्रेड पे का लाभ नहीं दिया जाता तो यूकेडी सड़कों पर आंदोलन करेगी। इसके आलवा काशी सिंह ऐरी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों पर भी अपनी बात रखी है।

ऐरी के मुताबिक यूकेडी राज्य की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी के तीसरे विकल्प के तौर पर उभरने को उन्होंने हवा हवाई बताया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी मुफ्त की घोषणाएं कर जनता को बहलाने का प्रयास कर रही है, लेकिन जनता आज भी यूकेडी को ही तीसरे विकल्प के तौर पर देखती और मानती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *