Saturday, April 20, 2024
राष्ट्रीय

छत्रपति शिवाजी की जयंती आज, पीएम नरेन्द्र मोदी ने किया याद

शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि मैं छत्रपति शिवाजी महाराज को उनके जन्मदिन पर नमन करता हूं। उनका सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व और समाज कल्याण पर जोर कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। उन्होंने सत्य और न्याय के मूल्यों से समझौता नहीं किया। हम उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बता दें की देश में आज शिवाजी महाराज का 392वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। शिवाजी महाराज ने मुगलों से लोहा लेकर देश में राष्ट्रवाद की भावना और आत्मविश्वास जगाया था, जो आज भी लोगों को प्रेरणा और उत्साह से भर देता है। उन्होंने औरंगजेब के खिलाफ संघर्ष कर अपने मराठा साम्राज्य का स्थापना करते हुए जीवन भर मुगलों की नाक में दम करके रखा था। शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को जुन्नार शहर के शिवनेरी किले में हुआ था, जो अब पुणे जिले में स्तिथ है। शिवाजी जयंती पहली बार 1870 में महात्मा ज्योतिराव फुले द्वारा मनाई गई थी। शिवाजी जयंती पर महाराष्ट्र में सार्वजनिक अवकाश होता है। वहीं पूरे देश में विशेष कार्यक्रम होते हैं और शिवाजी महाराजा की शौर्य और शिक्षा को याद किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *