Friday, April 26, 2024
maharashtraराज्य

मुंबई में नए साल पर आतंकी हमले की आशंका, शहरभर में बढ़ाई गयी सुरक्षा व्यवस्था

देशभर में नए साल को लेकर जनता उत्साहित है लेकिन इसके साथ-साथ खतरा भी बढ़ता नज़र आ रहा है। सूत्रों से पता चला है कि मुंबई में आतंकी हमला होने की आशंका है। जिसके चलते मुंबई में सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं। वहीं मुंबई के सार्वजनिक स्थलों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। अच्छी खबर यह है कि पूरे राज्य में पहले से ही धारा 144 लागू की जा चुकी थी। जिसके तहत शहरभर में  5 से ज्यादा लोग एक स्थान पर जमा नहीं हो सकते हैं। मुंबई में धारा 144 लागू होने से भीड़ कम होने की संभावना है। लेकिन अचानक ही आतंकी हमले की खबर से लोगो में खौफ नज़र आ रहा है।

आपको बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि “खालिस्तानी तत्व नववर्ष की पूर्व संध्या पर मुंबई में आतंकी हमला कर सकते हैं।” जिसके बाद  कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिये पुलिस ने 31 दिसंबर से शहरभर में कड़ी सर्तकता बरती जाएगी।  मरीन ड्राइव और गेट वे ऑफ़ इंडिया जैसे स्थलों पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहेगा। वहीं इस अलर्ट के बाद सुरक्षा बलो के अधिकारियो की सप्ताहिक छुट्टी भी रद्द कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *