अब साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को लगा झटका, कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सर्जा का दिल का दौरा पड़ने से निधन
साल 2020 एक ऐसा साल जो जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है दुनिया के लिए बुरी खबरों का साल बनता जा रहा है अब तक भारतीय सिनेमा से जहां कई बेहतरीन अदाकार दुनिया को अलविदा कह गए वही अब साउथ की फिल्म इंडस्ट्री से भी एक ऐसी ही दुखद खबर मिली है कन्नड़ फिल्मों के टैलंटेड ऐक्टर्स में से एक 39 वर्षीय चिरंजीवी सर्जा का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन के खबर मिलते ही कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। खबरों के मुताबिक, चिरंजीवी सर्जा को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और उन्हें बेंगलुरु के एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऐक्टर को दिल दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। डॉक्टर जल्द ही अपना स्टेटमेंट जारी करेंगे।

