Wednesday, April 24, 2024
नैनीतालराजनीतिराज्य

कांग्रेस के लिए बुरी खबर-बीजेपी का दामन थामने को तैयार हैं सरिता आर्य

उत्तराखंड 2022 के विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी में दावेदारों ने बगावती तेवर अख्तियार करना शुरू कर दिया है। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरिता आर्य ने भी बगावती तेवर अख्तियार किया है। उन्होंने पार्टी आलाकमान पर आरोप लगाया है कि महिला दावेदारों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उनका कहना है कि अगर महिला दावेदारों को नजरअंदाज किया गया तो महिला दावेदार दूसरे विकल्प सोचने के बारे में मजबूर हो जाएंगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में साफ तौर से कहा कि अगर भाजपा उन्हें टिकट देती है तो भाजपा में शामिल हो सकती हैं। फिलहाल आपको बता दें कि सरिता आर्या लगातार लगातार दबाव बना रही है उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने जिस तरह से अभियान चलाया है लड़की हूं लड़ सकती हूं ऐसे में महिलाओं को कम से कम 40 फ़ीसदी टिकट मिलना चाहिए ऐसे में देखना होगा कि कांग्रेस पार्टी की प्रदेश महिला अध्यक्ष सरिता आर्य अगला कदम क्या उठाती है क्या भाजपा उन्हें टिकट देती है क्योंकि उनकी मुलाकात भाजपा के कई सीनियर लीडर से हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *