Thursday, April 25, 2024
राष्ट्रीयस्पेशल

आर्मी दिवस 2022 : जानिए क्यों मनाया जाता है आर्मी दिवस

आज यानी 15 जनवरी 2022 के दिन 74वां आर्मी दिवस मनाया जा रहा है। भारतीय थल सेना के लिए आज बेहद ही खास दिन हैं। दरअसल  वर्ष 1949 में इसी दिन फील्ड मार्शल केएम करियप्पा ने जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान ली थी। फ्रांसिस बुचर भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर इन चीफ थे। सेना की कमान लेने के बाद फील्ड मार्शल केएम करियप्पा भारतीय आर्मी के पहले कमांडर इन चीफ बने थे। करियप्पा के भारतीय थल सेना के शीर्ष कमांडर का पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष यह दिन ‘आर्मी डे’ के रूप में मनाया जाता है। आपको बता दें कि इस दिन राजधानी दिल्ली और सभी सेना मुख्यालयों पर सैन्य परेडों, सैन्य प्रदर्शनियों और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। इस दौरान पूरा देश थल सेना की साहस, वीरता, उनके शौर्य और कुर्बानियों को याद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *