Wednesday, April 24, 2024
उत्तराखंडनैनीतालराष्ट्रीय

नैनीताल : सलमान खुर्शीद के घर आगजनी और पथराव, नई किताब सनराइज ओवर अयोध्या से मचा बवाल

नैनीताल से कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर पर आगजनी और पथराव हुआ, खुद सलमान खुर्शीद ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। सलमान खुर्शीद ने फोटो पोस्ट करने के साथ अपने उस तर्क का समर्थन भी किया है जिसे उन्होंने किताब में लिखा था। अपनी किताब में सलमान खुर्शीद ने हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन ISIS तथा बोको हराम से की थी।

यही वजह है की सलमान खुर्शीद के घर पर हमले के आरोप भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लगाए जा रहे हैं… दावा किया जा रहा है कि उपद्रवियों के हाथ में बीजेपी का झंडा था और वे सांप्रदायिक नारे लगा रहे थे। राहत की बात यह है की दुर्घटना के समय परिवार का कोई भी सदस्य घर में मौजूद नहीं था, लिहाज़ा इस घटना में किसी के घायल होने की बात अब तक नहीं कही जा रही है। बता दें कि सलमान खुर्शीद की नयी किताब सनराइज ओवर अयोध्या से ही विवादों का सिलसिला शुरु हो गया था… किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठन ISIS और बोको हरम से किए जाने के मामले में वे हिंदुत्वादी संगठन और भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। उनकी किताब जब से सामने आई है, राजनीतिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। लेकिन इस घटना के बाद यह पूरा मामला और पेंचीदा होता नज़र आ रहा है, साथ ही मामला और गरमाने की आशंका जताई जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *