Friday, April 26, 2024
अंतरराष्ट्रीय

रूस के नागरिक सड़कों पर उतरे, यूक्रेन पर हमला रोकने की मांग

यूक्रेन पर हमला करने के बाद अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ उन्हीं की जनता सड़कों पर उत्तर आयी है। रूस की राजधानी मॉस्को सहित 51 शहरों में युद्ध के खिलाफ बड़ी संख्या पर प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं, गुस्से से भरे लोगों की भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस प्रदर्शनकारियों को दबाने में जुट गयी है। अब तक करीब 1400 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। सूत्रों के अनुसार रूस के 51 शहरों में करीब 1400 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। अकेले मॉस्को में ही 700 और पिट्सबर्ग में 340 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया जा चूका है। बता दें कि प्रदर्शन कर रहे लोगों में कई ऐसे भी हैं, जिनके अपने यूक्रेन में फंसे हुए हैं। ये लोग युद्ध का विरोध करते हुए बातचीत के जरिए मसला सुलझाने की मांग कर रहे हैं। मॉस्को के मशहूर पुश्किन चौराहे पर करीब 2000 और 1000 रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर सेंट पीटर्सबर्ग में लोग एकत्र हुए थे। इस दौरान उनके हाथ में युद्ध नहीं चाहिए के नारे लिखे हुए बैनर-पोस्टर नजर आए। बताया जा रहा है कि रूस की संसद के बाहर भी बड़ी तादाद में प्रदर्शनकारी जमा हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *