Saturday, April 27, 2024
राष्ट्रीय

हिमाचल में रोपवे हुआ खराब, हवा में अटकी 11 पर्यटकों की जान

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां ट्रिंबर ट्रेल रोपवे की केबल कार हवा में अटक गई और केबल कार में सवार आठ लोग हवा में फंस गए। करीब घंटेभर हवा में केबल कार अटकी रही और इस दौरान इसमें सवार सभी 11 लोगों की सांसे भी थमी रही। लोगों का जब रेस्क्यू शुरू किया गया तो पहले लोगों ने रस्सी के सहारे उतरने मना कर दिया। लोग कहते रहे कि वो रस्सी के सहारे नीचे नहीं उतर सकते, प्रशासन को काई दूसरा विकल्प देना चाहिए। लेकिन जब उनके सामने केवल यही एक रास्ता होने की बात कही गई तो डरते-डरते लोगों ने हामी भर दी।
वीडियो बाइट—-

और इसके बाद रेस्क्यू मिशन शुरू किया गया। लोगों को एक-एककर रस्सी के सहारे नीचे उतारा गया। केबल कार में फंसे सभी लोग टूरिस्ट हैं और वो हिमाचल में सैर सपाटे के लिये पहुंचे थे।
1992 की यादें हो गई ताजा- जी हां इससे पहले भी एक बार साल 1992 में भी इसी रोपवे पर हादसा हुआ था। इस हादसे में करीब 10 लोग तीन दिन तक ट्रॉली में फंसे रहे। इनमें से एक की मौत भी हो गई थी। उस समय आर्मी व एयरफोर्स के जवानों ने जान पर खेलकर लोगों को रेस्क्यू किया था। उस हादसे को याद कर आज भी लोग सिहर उठते हैं। आज भी यहां बड़ा हादसा होते होते बच गया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *