Sunday, April 28, 2024
उत्तराखंड

दिल्ली- हरिद्धार हाईवे पर अलग-अलग जगह सड़क हादसे, 2 लोगों की मौत 4 घायल

दिल्ली-हरिद्धार हाईवे पर अलग-अलग जगह सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल हो गए। हरियाणा के पानीपत जिला निवासी 3 लोग शुक्रवार की रात कार से हरिद्धार जा रहे थे। जैसे ही कार बाईपास पर खटका गांव के पास पंहुची तो कार अनियंत्रित होकर डिवाठडर से टकरा गई।
हादसे में कार सवार संजय (32) निवासी समालका, जिला पानीपत हरियाणा, विकार(35) निवासी खोजकीपुरा जिला पानीपत हरियाणा और दीपक निवासी पूटरा, जिला पानीपत हरियाणा घायल हो गए। घायलों को रूड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, शनिवार सुबह नगला इमरती गांव के पार हरियाणा के सोनीपत निवासी लोगों की कार आगे जा रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में विक्की (27) सुमित तथा योगेश (28) निवासी सोनीपत हरियाणा घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने योगेश निवासी पानीपत को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *