Tuesday, March 18, 2025
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धार्मिक यात्रा, गोवर्धन में गिरिराजजी का दूध से किया अभिषेक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पहुंचकर गिरिराजजी का दूध से अभिषेक कर पूजा अर्चना की। उन्होंने गिरिराज प्रभु से देश की समृद्धि के लिए मन्नत मांगी। सेवायत बांके पुरोहित ने प्रसादी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
शुक्रवार को पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय यात्रा पर गोवर्धन पहुंच गोल्फ कार्ट से गिरिराजजी की सात कोसीय परिक्रमा लगाई। परिक्रमा के दौरान पूंछरी के श्रीनाथजी मंदिर, दसविसा स्थित मुकुट मुखारविंद गिरिराजजी के दर्शन किए।
शनिवार सुबह वे दानघाटी मंदिर पहुंचे। उन्होंने दूध पंचामृत अभिषेक कर गुलाब जल से अभिषेक किया। सेवायत दीपू पुरोहित, बांके पुरोहित ने मंत्रोच्चारण के बीच पूजा संपन्न कराई। मंदिर सेवक महेश ने प्रसादी दुपट्टा ओढ़ाया तो विष्णु ने प्रसाद भेंट किया। पूजा के उपरांत वे प्रेम संस्थान पहुंचे, वहां उन्होंने एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। सियाराम शर्मा और हरवान सिंह ने दुपट्टा पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *