Thursday, April 25, 2024
उत्तराखंडदेहरादून

विधानसभा चुनाव 2022: चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए राम सिंह कैड़ा

उत्तराखंड में चुनाव से पहले राजनितिक दलों में हलचल मची हुई है। इसी के चलते उत्तराखंड की भीमताल विधानसभा से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा आज अपनी पत्नी ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा के साथ मिलकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। आपको बता दें, राजनीतिक हलकों में यह चर्चा पहले से ही जोरों पर थी। इससे पहले खुद कैड़ा भाजपा से अपनी नजदीकियां कबूल रहे थे लेकिन देर शाम तक भी वह यही कहते रहे कि भाजपा में शामिल होने के बारे में अभी वह कुछ नहीं कह सकते हैं। लेकिन अब यह बात साफ़ हो गयी है कि वे विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें, 2017 में भीमताल विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक बने राम सिंह कैड़ा भाजपा और कांग्रेस दोनों की निगाहों में आए थे। कैड़ा ने अपनी विधानसभा में विकास कार्यों के लिए अपने चार सालों में भाजपा के साथ तालमेल बनाए रखा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *