इस हफ्ते उत्तराखंड में रक्षा बंधन की वजह से अनलॉक वीकेंड होगा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया है कि वीकेंड्स में लागू होने वाले लॉक डाउन से चार ज़िलों को फ्री रखा जायेगा। रक्षाबंधन के चलते इस सप्ताह उत्तराखंड के चारों मैदानी जिलों में शनिवार और रविवार को अनलॉक रहेगा। प्रदेश सरकार ने त्योहार को देखते हुए जनहित में लॉकडाउन लागू नहीं करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्य सचिव को इस संबंध में निर्देश जारी करने को कहा है।



