Friday, January 24, 2025
उत्तराखंड

मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को 2 साल की सजा, सड़कों पर उतरी गुस्साई कांग्रेस

देहरादून- 2019 के मोदी सरनेम मानहानि केस में सूरत की अदालत ने राहुल गांधी को दोषी करार दिया है। और उन्हें 2 साल की सजा सुनाई है। जैसे ही कोअर् का फैसला आया पूरे देश में कांग्रेस सड़कों पर उतर आई। देहरादून में भी कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आये। इस दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस दफ्तर से घंटाघर तक पैदल मार्च निकालते हुये पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से हल्की झड़प भी हुई। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बैरिकेटिंग को तोड़ दिया और घंटाघर पर सड़क पर ही बैठ गये। इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत तमाम कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। हरीश रावत ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार विपक्ष का गला घोटना चाहती है लेकिन कांग्रेस लोकतंत्र पर विश्वास रखने वाली पार्टी है। अगर राहुल गांधी जेल जाते हैं तो कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता जेल जाने को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *