Friday, April 26, 2024
उत्तराखंडदेहरादून

Uttarakhand BIG BREAKING: पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के 11वें सीएम

-आकांक्षा थापा

उत्तराखंड में एक बार फिर नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। वहीँ, चल रही सियासी गहमा गहमी पर आज पूर्णविराम लग चुका है… शनिवार दोपहर 3 बजे हुई विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया है की उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे… आपको बता दें भाजपा के पिछले 5 सालों में तीन मुख्यमंत्री बदले गए। वहीँ, राजनीतिक अटकलें तब शुरू हुईं जब कल तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया। वहीं, नए मुख्यमंत्री को लेकर बहुत से नाम सामने आ रहे थे.. और आशंका जताई जा रही थी की त्रिवेंद्र सिंह रावत वापस से सूबे के मुख्यमंत्री बन सकते हैं…

जानिए कौन हैं पुष्कर सिंह धामी….

आपको बता दें, पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री होंगे। 45 साल के धामी सूबे के अबतक के सबसे युवा सीएम होंगे। पुष्कर सिंह धामी का जन्म 16 सितंबर 1975 में पिथौरागढ की ग्राम सभा टुण्डी के तहसील डीडी हाट में जन्म हुआ. पुष्कर धामी ने स्नातकोत्तर तक पढ़ाई की है. पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा विधान सभा क्षेत्र से विधायक हैं. वह इस सीट से दूसरी बार विधायक चुने गए थे. 2012 और 2017 का चुनाव उन्होंने जीता है…. पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के करीबी माने जाने वाले धामी भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी में अन्य पदों पर कार्य कर चुके हैं और युवाओं में उनकी पकड़ को बेहतर माना जाता है…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *