पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री पद का चेहरा भगवंत मान को बनाया हैं। इसके लिए आम आदमी पार्टी ने 17 जनवरी शाम 5 बजे तक लोगों से मुख्यमंत्री उम्मीदवार के बारे में राय मांगी थी। जिसमें 21 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी राय दी थीं। जानकारी के मुताबिक 17 जनवरी तक 21.59 लाख लोगों ने सोशल मीडिया, कॉल और मैसेज के माध्यम से सीएम उम्मीदवार के चेहरे पर सुझाव दिए थे। जिसमें से 93.3 फीसदी लोगों ने भगवंत मान को चुना हैं। वहीं जनता की ओर से मिले भारी समर्थन के बाद भगवंत मान भावुक हो गए। वहीं आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 117 में से अब तक 12 उम्मीदवारों के नाम का भी ऐलान कर दिया है।