Thursday, May 16, 2024
film industryफिल्म एंड टीवी इंडस्ट्री

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बेटी का नाम आया सामने

जनवरी के महीने में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सरोगेसी की मदद से माता पिता बने थे। इस बात की जानकारी खुद प्रियंका चोपड़ा  ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट के जरिये दी थी। करीब तीन महीनें बाद आज, उनकी बेटी का नाम सामने आया है। दरअसल बर्थ सर्टिफिकेट के जरिये प्रियंका और निक की बेटी का नाम सामने आया है। जिसमें बेटी का नाम ‘मालती मैरी चोपड़ा जोनस‘ रखा है। प्रियंका चोपड़ा  अपने संस्कृति से काफी जुडी हुई है और साथ ही वह अपने पति निक जोनास के कल्चर को भी खूब मानती है। इसलिए बेटी के नाम दोनों की संस्कृति से जोड़कर रखा गया है। ‘मालती’ एक संस्कृत का शब्द है, जिसका अर्थ है सफेद रंग का छोटा सुगंधित फूल और ‘मैरी’ शब्द लेटिन भाषा से लिया गया है जिसका अर्थ है समुद्र का सितारा। जन्म प्रमाण पत्र के जरिये बेटी के जन्म की तारीख भी सामने आयी है। जिसके अनुसार बेटी का जन्म 15 जनवरी रात 8 बजे है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *