Thursday, April 25, 2024
राष्ट्रीय

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक साथ 8 राज्यों के राज्यपाल बदले, इन राज्यों में हुआ ये बदलाव

-आकांक्षा थापा

मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक साथ देश के 8 राज्यों के राजपाल बदल दिए.. ऐसा पहली बार हो रहा है की एक साथ इतने राज्यों के राज्यपाल बदले गए हों। नियुक्त किये गए नए राज्यपालों में से मोदी कैबिनेट में शामिल सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद गहलोत का नाम भी शामिल है। उन्हें कर्नाटक का गवर्नर बनाया गया है। इनके अलावा, बाकि राज्यों में गवर्नर के पद पर किसे नियुक्त किया गया है, यहाँ पढ़िए …

8 राज्यों में नए गवर्नर नियुक्त-

1. पीएएस श्रीधरन पिल्लई मिजोरम के राज्यपाल थे, जो अब गोवा के गवर्नर बनाए गए हैं।

2. सत्यदेव नारायण आर्य हरियाणा के राज्यपाल थे, जो अब उन्हें त्रिपुरा का गवर्नर बनाया गया है।

3. रमेश बैस त्रिपुरा के गवर्नर थे, उन्हें अब झारखंड का गवर्नर नियुक्त किया गया है।

4. सोशल जस्टिस मिनिस्टर थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।

5. बंडारू दत्तात्रेय हिमाचल के गवर्नर थे, उन्हें अब हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है।

6. हरिबाबू कम्भमपति को मिजोरम का गवर्नर बनाया गया है।

7. मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का गवर्नर बनाया गया है।

8. राजेंद्र विश्वनाथ आरलेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।

जहाँ आज पहली बार एक साथ 8 राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति हुई है, वही आपको बता दूँ की पहले अगस्त 2018 में एक साथ 7 राज्यों के राज्यपाल बदले गए थे। उन दिनों हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा की जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं, मेघालय के राज्यपाल गंगा प्रसाद को सिक्किम और त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत राय को गंगा प्रसाद की जगह मेघालय भेजा गया। वहीँ उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य , जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक और बिहार के राज्यपाल के पद पर लालजी टंडन को नियुक्त किया गया था….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *