Sunday, April 28, 2024
अंतरराष्ट्रीय

नेपाल दौरे पर बोले पीएम मोदी, कहा नेपाल के बिना हमारे राम भी अधूरे हैं

लुंबिनी- वैशाख पूर्णिमा के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लुंबिनी पहुंचे। मोदी सोमवार सुबह वायुसेना के हेलिकाप्टर से लुंबिनी पहुंचे। लुंबिनी पहुंचने पर नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने उनका जोरदार स्वागत किया। मोदी लुंबिनी में सबसे पहले महामाया देवी मंदिर गए। माया देवी मंदिर में उन्होंने पूजा की। इस दौरान पीएम देउबा भी उनके साथ थे। अपने संबोधन की शुरूआत पीएम मोदी ने नेपाली भाषा में की। पीएम ने कहा कि उन्हें नेपाल से आध्यात्मिक आर्शीवादा मिलता है, नेपाल के बिना हमारे राम भी अधूरे हैं। आज भारत में भगवान राम का मंदिर बन रहा है जिससे नेपाल के लोग भी उतने ही खुश हैं। नेपाल यानी दुनिया का सबसे उंचे पर्वत सागरमाथा का देश, दुनिया की प्राचीन सभ्यता को संजोये हुये है। पीएम ने कहा कि नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा भारत आये थे। हमारी सांझी विरासत है सांझा प्रेम ही भारत-नेपाल की सबसे बड़ी पूंजी है। वैश्विक परिस्थिति में भारत-नेपाल संपूर्ण मानवता के लिये काम करेंगे। भगवान बुद्ध के प्रति हमारी आस्था हमें आपस में जोड़ती है। बुद्ध बोध भी हैं, शोध भी हैं, बुद्ध प्राप्ती से भी ज्यादा महत्व त्याग होता है। भगवान बुद्ध ने केवल उपदेश नहीं दिये बल्कि आध्यत्मिक शोध भी किया। भगवान बुद्ध ने हमें वो रास्ता बताया जो उन्होंने जिया भी। वैशाख पूर्णीमा में लुम्बिनी में जन्म हुआ, इसी दिन बौद्ध गया में ज्ञान मिला और आज ही के दिन कुशीनगर में महानिर्वाण भी इसी दिन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *